Home National Sparking होने से सड़क पर गिरी High Tension लाइन की तार, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Sparking होने से सड़क पर गिरी High Tension लाइन की तार, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Sparking होने से सड़क पर गिरी High Tension लाइन की तार, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

नजीबाबादः बिजनौर के नजीबाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके की कछियाना बस्ती में अचानक से बिजली की हाई टेंशन लाइन के तार में स्पार्किंग होने के बाद तार टूटकर सड़क पर गिर गया। तार के सड़क पर गिरते ही भयंकर आग लग गई। देखते-देखते आसपास मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही है। हादसे के दौरान गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि कछियाना बस्ती मालन नदी का पानी भर जाता है जिससे की सड़कों पर भी पानी आ जाता है। गनीमत रही कि जिस समय तार जमीन पर गिरा उस समय सड़क पर पानी नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कछियाना बस्ती में काफी जर्जर बिजली की लाइन है कई बार जर्जर लाइन बदलवाने के लिए बिजली विभाग से शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here