Home Punjab>Gurdaspur Punjab : दो युवकों में हुआ खूनी विवाद, लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab : दो युवकों में हुआ खूनी विवाद, लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab : दो युवकों में हुआ खूनी विवाद, लगाए आरोप, देखें वीडियो

बटाला : जोगी मोहल्ले दो युवकों का आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों युवक घायल हो गए है। घायल युवकों की पहचान अभिषेक और साजन के तौर पर हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिषेक ने साजन पर आरोप लगाते हुए कहा कि साजन ने मुझ पर हमला किया है और वह नशा बेचता है। वही दूसरी तरफ साजन ने बताया कि अभिषेक ने रात को फोन कर गाली निकाली। जिसके बाद वह सुबह आया और आते ही हाथापाई करने लगा और कड़ा मार दिया।  साजन ने नशा बेचने की बात को लेकर इंकार किया और उसने कोई भी फोन चोरी नही किया।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को चोटें लगी है और दोनों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here