पंजाबः इस इलाके में फिर गैस लीक की दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियानाः जिले के ग्यासपुर इलाके में एक बार फिर गैस लीक की दहशत फैल गई। दरअसल, सुबह एक राहगीर महिला सूआ रोड पर स्थित उसी जगह पर चक्कर खाकर गिर गई। बता दें कि इसी जिस जगह पर गैस रिसाव हुआ था। वहीं महिला के गिरने के बाद लोगों में गैस लीक होने का डर दोबारा से फैल गया।

जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना को दी। वहीं मौके पर पहुंची विधायक छीना के मुताबिक, गैस रिसाव होने जैसा कुछ नहीं है, लेकिन उन्होंने एहतियात के तौर पर इलाका पुलिस और सिविल अस्पताल को जरूर अलर्ट कर दिया था। जिला पुलिस प्रशासन फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है। इलाके को अभी सील किया हुआ है। फिलहाल नगर निगम की टीमें भी मौके पर पहुंच गटर वगैराह खोल कर सीवरेज लाइन चैक कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *