पंजाबः तेज रफ्तार बस से एक्टिवा सवार को कुचला, शरीर के हुए कई टुकड़े

लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर जा रही तेज रफ्तार बस ने गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर एक्टिवा पर घर लौट रहे व्यक्ति को कुचल दिया। ओवर स्पीड बस एक्टिवा सवार व्यक्ति को कई फुट तक घसीटते ले गई। बस के नीचे आने से एक्टिवा सवार के शरीर के कई अंग भी अलग हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला जबकि लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची बसंत एनक्लेव चौकी की पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा।

मृतक की पहचान चरण सिंह(71) के रूप में हुई है जोकि गिल रोड स्थित आईटीआई के पास का रहने वाले थे। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस चालक मनदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जो की अभी गिरफ्त से बाहर है। वहीं हादसे के बाद जमा हुए लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि ओवर स्पीड बस चालकों को कोई नहीं रोकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *