Home National आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौ’त

आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौ’त

0
आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौ’त

नई दिल्ली – बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड के गत शाम बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उषा देवी (55), कपिल दास (50) और छोटू कुमार (25) के तौर पर हुई है। बारिश के बीच आसमानी बिजली की घटना में मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

पहली घटना घुठियारा गांव के बहियार में तब घटी जब गांव की ही कुछ महिलाएं धान की रोपनी कर रही थ। आसमानी बिजली गिरने से उषा देवी (55 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई. जख्मी महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भिजवाया।

दूसरी घटना बहियार में मवेशी को चराने गए छोटू कुमार की वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरी घटना खेसर थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के बहियार में तब घटी जब किसान कपिल दास खेत में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। आसमानी बिजली गिरने से किसान कपिल दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here