Home National कारोबारी के घर बड़ी संख्या में घुसे डकैत, फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

कारोबारी के घर बड़ी संख्या में घुसे डकैत, फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

0
कारोबारी के घर बड़ी संख्या में घुसे डकैत, फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

नई दिल्ली – गांव और जिलों की बात छोड़ दीजिए अब पटना में भी लोग घरों में सुरक्षित नहीं हैं. मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र का है। देर रात फतुहा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 17 स्थित एक सीमेंट व्यवसायी सुशील सिंह के घर 15-20 डकैत घुस गए। उन्होंने महिलाओं को बंधक बना लिया। अलमारी खोलकर डकैती शुरू कर दी। इस दौरान घर के कुछ और लोग जग गए जिसके बाद दोनों ओर से 25 -30 राउंड फायरिंग हो गई।

इस पूरे मामले में व्यवसायी सुशील सिंह ने कहा कि घटना लगभग 12 बजे रात की है। काफी संख्या में चोर पीछे के रास्ते से घर के अंदर घुसे। सबसे पहले उनकी मां के कमरे में गए और मां को पिस्टल के बल पर लेकर अलमारी खोली, वहां से करीब दस हजार हजार रुपये ले लिए। उसी कमरे में उनकी दो भतीजी भी सो रही थीं जो यह सब देखकर डर गईं और चिल्लाने लगी। इसके बाद हम लोगों की नींद खुली।

सुशील ने बताया कि वे लोग अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग करने लगे। इसके बाद आसपास में छुपे डकैतों ने भी फायरिंग शुरू कर दी और भाग गए। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 के करीब चोर थे।

उन्होंने कहा कि उनका घर गंगा के किनारा है, इसलिए हो सकता है कि ये लोग नाव से आए होंगे क्योंकि आसपास से बाइक या किसी गाड़ी की आवाज नहीं आई। सुशील सिंह ने कहा कि उन्होंने करीब 20 राउंड गोली चलाई। उधर से भी 10 से 15 राउंड गोली चली होगी। उन्होंने बताया कि चोरों को शायद जानकारी थी कि हम लोग सीमेंट का व्यवसाय करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here