Home National मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश का Alert किया जारी

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश का Alert किया जारी

0
मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश का Alert किया जारी

चंडीगढ़ – मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगस्त के महीने में मानसून की बारिशों का सिलसिला जारी है और अगले 24 घंटे देशभर के 17 राज्यों में मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन तापमान में कमी के कारण उमस में थोड़ा सुधार हो सकता है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है, जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह पर असर पड़ सकता है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद उमस और गर्मी में कोई राहत नहीं मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ से सड़कें बंद हो गई हैं और राज्य को 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना नदियों के उफान पर होने से 30 से अधिक जिलों में बाढ़ का संकट उत्पन्न हो गया है। राजस्थान में भी भारी बारिश के कारण 25 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई स्थानों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here