Home Punjab>Ludhiana Jalandhar Bypass के पास आज Amritpal Singh के पिता करेंगे सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक

Jalandhar Bypass के पास आज Amritpal Singh के पिता करेंगे सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक

0
Jalandhar Bypass के पास आज Amritpal Singh के पिता करेंगे सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक

लुधियानाः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह द्वारा लगातार रखड़ पुनिया के दिन होने वाले समागम को लेकर सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठके की जा रही है। इस दौरान सभी लोगों को फिर से इकट्ठा किया जा रहा है। इसी के चलते आज जालंधर बाइपास नजदीक एक निजी पैलेस में तरसेम के पिता सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि अमृतपाल द्वारा जेल से चुनाव जीतने के बाद अब उनकी नजर SGPC में एंट्री करने की है।

पता चला है कि आज शहर में बैठक SGPC चुनाव संबंधी होगी। तरसेम सिंह ने चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। 2011 से SGPC के चुनाव लंबित है। इस बार 2024 में SGPC का बजट 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक का रहा है। इससे पहले अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह पंजाब सरकार पर आरोप लगा चुके है कि पंजाब के मंत्री हार से बौखलाए हुए हैं। उनका कहना था कि अमृतपाल के समर्थकों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here