Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Raga Motors Showroom के बाहर Customer ने लगाया बोर्ड, और लिखा ‘ Mahindra वेचदा कूड़ा, वीडियो

Jalandhar News: Raga Motors Showroom के बाहर Customer ने लगाया बोर्ड, और लिखा ‘ Mahindra वेचदा कूड़ा, वीडियो

0
Jalandhar News: Raga Motors Showroom के बाहर Customer ने लगाया बोर्ड, और लिखा ‘ Mahindra वेचदा कूड़ा, वीडियो

जालंधर (ENS) : Jalandhar News: Jalandhar महानगर में Raga Motors Showroom के बाहर व्यक्ति नई THAR लेकर पहुंच गया। इस दौरान THAR के चालक सौरभ वालिया ने Raga Motors, Jalandhar के मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने शोरूम से नई THAR खरीदी थी। लेकिन शोरूम से बाहर आते ही 15 मिनट बाद नई THAR खराब हो गई। इस मामले को लेकर जब उसने शोरूम के स्टाफ से बात की गाड़ी ठीक करवाने की बजाए। शोरूम का स्टाफ ग्राहक को कहने लगा कि आपको गाड़ी ठीक से चलानी नहीं आती।

जिसके बाद निराश होकर सौरभ वालिया ने शोरूम के बाहर THAR के ऊपर फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया। जिस पर लिखा कि ‘Mahindra वेचदा कूड़ा’ । वालिया ने बताया कि सोमवार शाम को उसने 14.4 लाख रुपए में गाड़ी खरीदी थी। जिसका बिल भी उसके पास मौजूद है। शोरूम से गाड़ी निकालने के 10 मिनट बाद गाड़ी के गेअर बॉक्स में से आवाज आनी शुरू हो गई।

पीड़ित ने कहा कि उसने इस समय शोरूम पर फोन किया और घटनासंबंधी जानकारी दी। इसके बाद शोरूम के कर्मी ने कहा कि इस समय गाड़ी के Technician Duty खत्म करके चले गए हैं। ऐसे में अगले दिन सुबह शोरूम गाड़ी लेकर आ जाए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अगले दिन सुबह गाड़ी लेकर Raga Motors Technician के पास आया, तो उसने कहा कि सभी गाड़ियों में दिक्कत है। ऐसे में गाड़ी चलाने के दौरान पहले और दूसरे गैर को न्यूट्रल कर चलाना पड़ता है।

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से शोरूम में चक्कर काट रहा है। 7 घंटे शोरूम में गाड़ी लेकर वह बैठा रहा इस दौरान वहां पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि उसके Gear Oil में दिक्कत है। उन्हें शक है कि Gear Oil में कचरा हो सकता है। लेकिन नई गाड़ी के गेअर ऑयल में कचरा कैसे आ सकता है? यह सोचने वाली बात है।

जिसके बाद वालिया को दूसरे technician ने कहा कि गाड़ी का लीवर खोलना पड़ेगा और तीसरे ने आकर कहा कि गाड़ी के रिंग ढीले हो गए हैं टाइट करने पड़ेगे। पीड़ित ग्राहक ने आखिर में जब सीनियर स्टाफ अनिल से बात कि तो उसने कहा कि आपको गाड़ी चलानी नहीं आती। पीड़ित ग्राहक ने कहा कि वह पिछले 10 साल से गाड़ी चला रहा है। जिसके बाद शोरूम के कर्मियों द्वारा उसे कहा गया कि गेअर बॉक्स चेंज करना पड़ेगा। पीड़ित ने मांग की है कि उसकी गाड़ी को बदलकर दूसरी गाड़ी दे दी जाए।

इस मामले को लेकर रागा मोटर्स के संचालक गौरव चोपड़ा से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में आज आया है। कल सोमवार को वह ग्राहक से मिलकर इस मामले को हल करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here