Home Punjab>Firozpur Punjab: इस इलाके में Police और लोगों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

Punjab: इस इलाके में Police और लोगों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

0
Punjab: इस इलाके में Police और लोगों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

फ़िरोजपुर : क़स्बा गुरु हरसाए के अधीन पड्रते गांव मोहन के उताड़ में पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई होने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें सुचना मिली थी कि विश्वजीत उर्फ़ विक्की नाम का युवक नशे का कारोबार करता है। पुलिस पार्टी जब उसे पकड़ने गई, तो विक्की के घरवालों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई कर उसे मौके से भगा दिया।


वही विक्की के घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस ने विक्की से कोई सामान बरामद नहीं किया। जब उन्होंने पुलिस को सामान दिखाने को कहा तो पुलिस कर्मी उन्हें धमकाने लगे। जिसके विरोध में उन्होंने वीडियो बनाई, इस दौरान पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है ताकि पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR रद्द हो सकें। थाना प्रभारी ने इस मामले मे बताया कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। पुलिस पर लगे आरोप निराधार है मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here