पंजाब: नगर निगम ने वार्डबंदी को लेकर लगाया नक्शा

लुधियाना:  नगर निगम ने वार्डबंदी का नक्शा जोन-D में लगा दिया है। किसी व्यक्ति को अगर ड्राफ्ट से आपत्ति है तो वह 7 दिन के भीतर उसे निगम ऑफिस में दायर कर सकता है। निगम कमिश्नर शैना अग्रवाल ने कहा कि वार्डबंदी का मुख्य मकसद सभी वार्डों की जनसंख्या को एक बराबर करना था। निगम की टीमों ने महानगर की सभी इलाकों का सर्वे डोर-टू-डोर जाकर किया है।

जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करके वार्डबंदी का नक्शा तैयार किया गया है।सर्वे में कई वार्ड ऐसे थे जिनमें आबादी कम ज्यादा थी। इस कारण उन वार्डों को बराबर किया है। यदि किसी का कोई ऐतराज आता है कि उसे मेरिट के आधार पर विचार के लिए रखा जाएगा। चुनाव की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। महानगर में 95 ही वार्ड है, कम-ज्यादा नहीं हुए हैं। महिलाओं के लिए जो वार्ड आरक्षित थे, वह उसी तरह से है।

विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला ने कहा कि निगम चुनाव का जल्द ऐलान हो जाएगा। इस बार लोगों में आम आदमी पार्टी का मेयर बनाने का जोश है। आप सरकार की लोकहित नीतियों से लोग खुश है। बड़ी संख्या में निगम चुनाव में आप के उम्मीदवार जीतेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *