Home Punjab>Ludhiana अब भारत बंद का कॉल को लेकर Punjab में दलित समुदाय हुआ 2 फाड़, वाल्मीकि समुदाय ने किया विरोध, देखें वीडियो

अब भारत बंद का कॉल को लेकर Punjab में दलित समुदाय हुआ 2 फाड़, वाल्मीकि समुदाय ने किया विरोध, देखें वीडियो

0
अब भारत बंद का कॉल को लेकर Punjab में दलित समुदाय हुआ 2 फाड़, वाल्मीकि समुदाय ने किया विरोध, देखें वीडियो

लुधियानाः भारत के केरल में अनुसूचित जाति को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ अनुसूचित जाति ने बीते दिन भारत बंद की कॉल का ऐलान किया था। लेकिन इसका असर जिले में कम ही देखने को मिल रहा है। बाजारों की बात करें तो बाजारों में बसपा द्वारा बंद की कॉल का असर देखने को नहीं मिला है। हालांकि अनुसूचित जाति की तरफ से भारत नगर चौक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यों को एससी और एसटी समूहों के भीतर उप-श्रेणियां बनाने की अनुमति देने के फैसले को लेकर बसपा में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भारत बंद की कॉल को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा जहां प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वाल्मीकि समाज की तरफ से एडवोकेट नरेंद्र आदित्य ने प्रदर्शन कार्यों के सामने ही उनका विरोध किया। ऐसे में राजस्थान के बाद पंजाब के लुधियाना में भी दलित जातियों में दो फाड़ देखने को मिल रहा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here