Home Punjab Punjab: मूसलाधार बारिश बनी आफत, पानी मेें डूबी Heritage Street, देखें वीडियो

Punjab: मूसलाधार बारिश बनी आफत, पानी मेें डूबी Heritage Street, देखें वीडियो

0
Punjab: मूसलाधार बारिश बनी आफत, पानी मेें डूबी Heritage Street, देखें वीडियो

अमृतसरः सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं प्रशासन की खामियों के चलते अमृतसर का हेरिटेज स्ट्रीट पूरी तरह पानी में डूब गया। जिससे दूर-दराज से पहुंचने वाली संगत को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार शर्मा ने कहा कि बारिश ने प्रशासन के खराब प्रबंधों की पोल खोल दी है।

हेरिटेज स्ट्रीट सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जाने का मुख्य मार्ग है। बाहर से आने वाली संगत और महान हस्तियों यहां से होकर निकलती है। ऐसे में उन्हें बीच पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। प्रशासन को हेरिटेज स्ट्रीट में निकासी के लिए खास प्रबंध करने चाहिए, ताकि दूर-दराज से आने वाली संगत को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहीं बारिश से दरबार साहिब के अंदर भी बारिश का पानी भर गया है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here