मडावाला में नदी पर बनाया अस्थाई पुल, जाम से मिलेगी निजात

बददी/सचिन बैंसल :  हिमाचल की सीमा  हरियाणा के मंड़ावाला में कॉज वे ( अस्थाई पुल)  के चालू होने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले जाम से अब निजात मिलेगी। रविवार से इस मार्ग पर वाहन चलने शुरू हो गए है।  अभी तक बरोटीवाला से खेड़ावाली लेही से हो कर वाहन कालका और बद्दी से सिसमा हो कर वाहन चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे। लेकिन इस पुल के चालू होने से अब वाहन वाया चरनिया होकर कालका बाई पास से पिजौर मार्ग पर निकल सकते है।  जुलाई माह के पहले सप्ताह में हुई लगातार बारिश से सबसे पहले मंड़ावाला का पुल टूट गया था जिससे नालागढ़- बद्दी – पिंजौर राष्ट्रीय मार्ग बंद हो गया था। मार्ग के बंद होने से बड़े वाहन वाया ढेरोंवाला हो कर रोपढ़ निकल रहे थे। वहीं रात के दौरान कुछ ट्रक वाया सिसमा होकर चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे। वहीं बरोटीवाला से लेही होते हुए कालका चौक भी बड़े छोटे वाहन जा रहे थे लेकिन इन मार्गों पर सुबह व शाम के समय जाम लग रहा था। जिस पर बड़े वाहनो की आवाजही पर सुबह व शाम के समय इन मार्गों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब मंडावाला मार्ग के चालू होने से बड़े वाहनो को भी नहीं रूकना पड़ेगा।  
बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि कीरतपुर के पास भी जल्द ऐसा ही अस्थाई पुल बनाया जाए जिससे पंचकूला व पिजौर की ओर से आने वाले कामगार को राहत मिल सके। अभी कामगार पहले बरोटीवाला जाते है उसके बाद कालका होकर पिजौर पहुंचते है जो यह रास्ता काफी संकरा है और हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है।  वहीं एचडीएमए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि मंड़ावाला के इस अस्थाई पुल के चलते बिना वजह सिसमा व कालका वाला मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कीरतपुर के पुल के पास भी अस्थाई पुल बनाने की मांग की है। जब तक स्थाई पुल तैयार नहीं होता है।वहीं जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने बताया कि मंडावाला का कॉज वे चालू कर दिया है। अब कीरतपुर में भी इसी तरह से अस्थाई पुल तैयार होगा जिससे पिंजौर और पंचकूला की ओर जाने वाले लोगों को आसानी रहेगी। अभी यह लोग कई किमी घूम पर अपने घर पहुंच रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *