अजय कोहली बने युवा इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

बद्दी/सचिन बैंसल : दून क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सोढ़ी के गांव ततोहा के अजय कोहली को युवा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(युवा इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के बबलू पंडित के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अब अजय कोहली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलनी बड़ी बात है। इंटक के राष्ट्रीय सचिव बबलू पंडित ने कहा कि कहा कि दून क्षेत्र से तालुक रहने वाले अजय कोहली जोकि कोली समाज से सबन्ध रखते है। अजय कोहली को कार्यकारिणी के जगह मिलना कोली समाज और दून के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अजय की नियुक्ति से दून क्षेत्र के इंटक से जुड़े लोगों व मजदूरों में खुशी की लहर है। बबलू पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है  जो मजदूरों, गरीबों,अनसूचित जनजाति व अनसूचित जाती के लोगों के विकास के लिए अनेकों कार्य करती है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकांर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे व यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय का आभार प्रकट किया है। वही अजय कोहली ने कहा कि वह पहले भी बबलू पंडित के नैतृत्व में दून युवा इंटक में बतौर अध्यक्ष पद पर काम कर चुके है और  उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन के बैनर तले आदेशानुसार काम करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *