पंजाबः 2 भाइयों में झगड़े के दौरान चली गोलियां, एक की मौत

अमृतसरः देहात में गांव नंगली (फतेहगढ़ चूड़ियां रोड) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो भाईयों में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली। इस दौरान एक समर्थक की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन कॉम्बो मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि जमीनी बंटवारे को लेकर भाईयों करमजीत सिंह साबी और गुरफतेह सिंह सोनू में विवाद हुआ है। विवाद के दौरान दोनों भाइयों ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। इस दौरान गुरफतेह सिंह द्वारा चलाई गई गोलियां के दौरान साबी गुट के समर्थक परमजीत की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस नंगली के गुरप्रीत सिंह सोनू और लवप्रीत सिंह लवी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *