Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: युवती से परेशान होकर BA के Student ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

Jalandhar: युवती से परेशान होकर BA के Student ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

0
Jalandhar: युवती से परेशान होकर BA के Student ने की आत्महत्या, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: आबादपुरा में युवती से परेशान होकर बीए स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान हर्षित के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा युवती गुरप्रीत के साथ कॉलेज के समय से पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था। कॉलेज में दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। राजेश ने बताया कि उनका बेटा कुछ दिनों से काफी परेशान रहने लगा था। पिता का आरोप है कि बेटे ने उन्हें बताया था कि गुरप्रीत उसे काफी भला बुरा बोलती है। इस दौरान गुरप्रीत ने बेटे को फंदा लेकर आत्महत्या करने के लिए भी कहा था। राजेश ने कहा कि वह बेटे को तीन से चार दिन से लगातार समझा रहे थे। लेकिन आज वह और उसकी पत्नी काम के सिलसिले से बाहर थे, जिसके बाद पिछे से बेटे ने आत्महत्या करके जीवन लीला समाप्त कर ली। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित राजेश ने बताया कि उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरप्रीत ने बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here