Home Punjab>Ludhiana Punjab : 6 ड्रग तस्करों की 3.93 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

Punjab : 6 ड्रग तस्करों की 3.93 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

0
Punjab : 6 ड्रग तस्करों की 3.93 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

लुधियाना। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के नेतृत्व मे 6 नशा तस्करों की कुल 3,93,74,798 रुपए की जायदा पुलिस ने जब्त कर ली है। यह कार्रवाई ACP गुरइकबाल सिंह की अगुवाई में की गई है। नशा तस्करों के घरों के बाहर पुलिस ने पोस्टर चिपका दिए है। मामले बारे जानकारी देते हुए ACP गुरइकबाल सिंह ने कहा कि थाना सदर ने आरोपी खजान सिंह से 21 अप्रैल को 60 किलो चूरापोस्त बरामद की थी। जांच में पता चला कि आरोपी खजान सिंह ने नशा बेच कर सिधवा बेट इलाके के गांव तलवाड़ा में 210 वर्ग गज का मकान बनाया है जिस कीमत 24 लाख रुपए है। इसी तरह आरोपी गुरजंत सिंह और जसप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों से पुलिस को 52 किलो चूरापोस्त मिली थी। आरोपी गुरजंट ने गांव टिब्बा जिला संगरुर में नशा बेचतर करीब 7 बिघे खेतीबाड़ी जमीन, एक 300 वर्ग गज का रिहायशी मकान गांव झोरड़ा जिला लुधियाना में बनाया है। जिसकी कीमत 1,21,50,000 है। आरोपी बिरमजीत सिंह उर्फ विक्की, प्रदीप सिंह और जसवीर सिंह के खिलाफ 4 अगस्त 2023 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

आरोपियों से पुलिस को 55 किलोग्राम चूरापोस्त मिला था। जांच के बाद पता चला कि तस्कर बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की द्वारा नशा बेचकर 2 एकड़ खेतीबाड़ी जमीन, 10 मरले रिहायशी मकान गांव कोकरी बैनीवाल जिला मोगा में बनाया गया है। नशा तस्कर प्रदीप सिंह ने 8 बिसवे का रिहायशी मकान गांव कुलार जिला लुधियाना और नशा तस्कर जसवीर सिंह ने नशा बेच कर गांव भिंडर कलां में 0.95 एकड़ का रिहायशी मकान बनाया है। जिसकी कीमत 2,48,24,798 है। आरोपियों की जायदादों को फ्रिज करने की भी पुलिस तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here