एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्कयू कर 766 लोगों को निकाला, देखें वीडियो

धर्मशाला : कांगड़ा जिला का इंदौरा और फतेहपुर में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आठ बजे तक 766 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान भी बचाव कार्य में लगे हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि इस दौरान दोनों क्षेत्रों से अभी तक कुल 766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिनमें 213 को चॉपर, 422 लोगों को बोट तथा 131 लोगों को अन्य माध्यमों से निकाला गया है। डीसी ने बताया कि इंदौरा उपमंडल में अभी 493 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

इनमें से हेलीकॉप्टर की 3 उड़ानों के माध्यम से 71 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया तथा बोट के द्वारा 422 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में मंड घंडरा से 25, अरनी विश्वविद्यालय से 30, बडाला से 16, बेला इंदोरा से 72, मंड भोगरवां से 45, मंड मियानी से 181, उलैड़ियां से 102, धमेटा से 9 तथा हलेर से 13 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं। 

जिलाधीश ने बताया कि फतेहपुर उपमंडल में अभी तक कुल 273 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 142 लोगों को एयरफोर्स के चॉपर की 6 उड़ानों के माध्यम से एयरलिफ्ट किया गया वहीं 131 लोगों को अन्य माध्यमों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। निपुण जिंदल ने बताय कि हेलीपैड से एचआरटीसी की बस से लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। आर्मी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी सहित पुलिस की टीमों की मदद से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डमटाल हेलीपैड पर स्थानीय एमएलए मलेंद्र राजन प्रशासन के साथ बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *