Home Himachal राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी, पौने दो वर्षो में सुक्खू सरकार खो चुकी है विश्वास :देवेंद्र भुट्टो

राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी, पौने दो वर्षो में सुक्खू सरकार खो चुकी है विश्वास :देवेंद्र भुट्टो

0
राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी, पौने दो वर्षो में सुक्खू सरकार खो चुकी है विश्वास :देवेंद्र भुट्टो
कर्मचारी मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन महिलाएं 15 रुपए प्रति माह का कर रही इंतजार,
रिटायर्ड कर्मचारियों को दो वर्ष का कार्यकाल विस्तार, यह हैं सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन का इजहार
ऊना/सुशील पंडित : राज्य की सुक्खू सरकार से हर वर्ग दुखी हो रहा है? राज्य के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, बेरोजगार युवा विधान सभा का घेराव कर रहे हैं। महिलाएं प्रति माह 15 सौ के इंतजार में सुक्खू सरकार को पत्र लिख रही हैं। टायर ओर रिटायर्ड कर्मचारी सरकार चला रहे है, हिमाचल में खनन चिट्ठा शराब माफिया धनक रहा है और राज्य के मुख्य मंत्री साहब राज्य में सत्ता के नशे में मनमानी करके मनमाने फैसले ले रहे है। अगर सरकार और सत्ता इसी का नाम हैं तो राज्य को ऐसी सरकार नहीं चाहिए। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने थाना कलां में मीडिया से बात करते हुए कहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आज देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और उनकी नीतियों से आगे बढ़ रहा हैं और देश की जनता प्रधान मंत्री के साथ खड़ी है। देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री द्वारा देश की गरीब जनता के लिए सैकडो योजनाएं धरातल पर उतार कर जनता को लाभ दिया जा रहा है। लेकिन एक हिमाचल प्रदेश की सरकार है जो केवल भाजपा द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है। भुट्टो ने कहा कि जिला उना के हरोली में प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए एक हजार करोड़ के बल्क ड्रग पार्क जिस का शिलान्यास खुद प्रधान मंत्री ने किया है और पहली किस्त जारी हो चुकी है। अब सरकार उसे भी बंद करने की घोषणा कर रही हैं। इससे ज्यादा तर्क संगत और क्या हो सकता है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि अब हिमाचल की जनता में यह चर्चा बनी हुई है कि राज्य सरकार आज नहीं तो कल अपने ही भर से गिर जायेगी क्योंकि राज्य की जनता ने जिस विश्वास के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई थी। राज्य सरकार जनता की नजरों में खरी नहीं उतर पाई है और दस गार्ंटियो में से एक भी गारंटी पूरी नही की है। भुट्टो ने कहा कि उपचुनावों में कुटलैहड़ में आकर मुख्य मंत्री महोदय खुद कुटलैहड़ का मुख्य मंत्री बताते रहे। लेकिन उपचुनावों के बाद कुटलैहड़ के 9 स्कूल बंद करके कुटलैहड़ की जनता को पहला तोहफा दिया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय बिकास और सरकार चलाने की परिभाषा प्रधानमंत्री से सीखें। सत्ता के नशे में चूर होकर और राजनीति द्वेष भाव से कार्य करके सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा,कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा, बलराम बबलू, राज्य सचिव सूरम सिंह,भाजपा नेत्री संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर,निशा भुल्लर मौजूद रहे।
पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि चुनावों में जीत जनता के आशीर्वाद से मिलती है और मुझे कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से जीत मिली थी। जब मैने 14 माह की विधायक सैलरी जनता की सेवा में समर्पित कर दी थी तो पेंशन क्या करनी। भुट्टो ने कहा राजनीति हम जनता की सेवा के लिए करते है। अपने एशोआराम के लिए नहीं और बीते 25 वर्षो से हम समाजसेवा से जुड़े है। और 25 वर्षो के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता ने मुझे 22 वर्ष लगातार बीडीसी सदस्य बनाकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष और विधायक की कुर्सी पर बैठा कर रखा हैं। जो कुटलैहड़ में एक इतिहास हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here