सदस्यता अभियान को लेकर कुटलैहड़ भाजपा की बैठक संपन्न, दीवाली की तरह सदस्यता अभियान मनाने के आदेश
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा की बैठक पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में होटल थाना कलां में संपन्न हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री एस सिद्धार्थन ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस बैठक का उद्देश्य भाजपा सदस्यता अभियान जो पहली सितंबर से शुरू हो रहा हैं। उस पर विशेष चर्चा और सदस्यता अभियान को पर्व के तौर पर मनाने की रूपरेखा तैयार करना था। बहीं बैठक में एस सिद्धार्थन ने कहा कि पहली सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होगा।
पहली सितंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान को सभी कार्यकर्ता सदस्य उत्सव की तरह मनाएं ।ताकि सभी वर्गों के लोग भी इस अभियान के तहत जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि अभी पच्चीस दिन के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण करना होगा। भाजपा संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। 8800002024 मिस्ड काल करके भाजपा सदस्य बन सकते हैं, भाजपा की सदस्यता कैसे लें, इस बारे पूरी प्रक्रिया की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होने कहा कि हिमाचल में सोलह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाएं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को नई टेक्नोलॉजी से जुड़ने का भी आह्वान किया। तथा युवा वर्ग की सदस्यता अभियान में भागीदारी सुनिश्चित हो । जिससे यह अभियान जनांदोलन बन सके। एक सितंबर से पच्चीस सितंबर तक सद्स्यता अभियान चलेगा। 31अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान हर घर हर परिवार तक दस्तक देना चाहिए। और हर बूथ स्तर पर दो सौ से ज्यादा भाजपा के सदस्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनेतिक दल बन चुका है। और इसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। जो दिन रात मेहनत करके पार्टी को बुलंदियों तक लेकर जा रहे है।
भाजपा सदस्यता अभियान के लोकसभा प्रभारी राजेश ठाकुर,प्रभारी सुशील कालिया, देवेन्द्र भुट्टो, भाजपा विस्तारक अमित शर्मा प्रदेश आई टी सैल संयोजक अनिल डडवाल, मनोहर लाल शर्मा,चरनजीत शर्मा,जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा , बलराम बबलू, सन्तोष सैनी, सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर,शुभलता, राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह, हुसन सिंह, वशिष्ट शर्मा, अभय राणा, अमन, कैप्टन प्रीतम डडवाल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुटलैहड़ में हर बूथ पर भाजपा सदस्यता अभियान के लिए टीम होगी गठित: भुट्टो
कुटलैहड़ भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने बैठक में राज्य भाजपा संगठन मंत्री एस सिद्धार्थन को विश्वास दिलाया कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर बूथ पर भाजपा सदस्यता अभियान की टीम गठित होगी। और वह टीम अपने बूथ के हर परिवार तक सदस्यता अभियान लेकर जाएगी। और कुटलैहड़ के हर परिवार तक भाजपा का सदस्यता अभियान पहुंच कर हर व्यक्ति को भाजपा का सदस्य बनाने पर बल होगा। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के पास कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो हर समय पार्टी सेवा के लिए समर्पित रहते है। इसलिए कुटलैहड़ भाजपा सदस्यता अभियान में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान पर होगा। जहा सबसे ज्यादा सदस्य भाजपा के साथ जुड़े होंगे।