Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : 12वीं की छात्रा ने दोस्त से Chating करने के बाद किया सुसाइड

Jalandhar : 12वीं की छात्रा ने दोस्त से Chating करने के बाद किया सुसाइड

0
Jalandhar : 12वीं की छात्रा ने दोस्त से Chating करने के बाद किया सुसाइड

आरोप : मैडम से लग रहा था डर, 4 दिनों से नहीं गई स्कूल, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते रैनक बाजार के समीप कोट बहादुर खां में देर रात युवती पहले अपनी दोस्त के साथ चैट पर बात की फिर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कोर्ट बहादुर खान की रहने वाली स्वीटी (काल्पनिक नाम) के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा कामर्स में पढ़ती थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर जाच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान युवती के मोबाइल को कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता विपिन कुमार ने बताया बेटी पढ़ने में होशियार थी। वह पिछले कुछ दिनों से स्कूल जाने से डर रही थी और वह घर पर ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी। वह वीरवार रात करीब नौ बजे घर पहुंचे तो पत्नी ने बताया कि स्वीटी कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। वह काफ़ी समय से दरवाजे को खटखटा रही है, जिसके बाद उसने परिवार की मदद लेकर दरवाजा खोला तो बेटी ने पंखे से लटक रही थी। उसने आस पास के लोगों की मदद लेकर बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने थाना चार की पुलिस को सूचित किया। थाना चार के प्रभारी हरदेव सिंह ने मौके पर पहुंच जांच को दौरान युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और जांच के दौरान पता चला कि युवती अंतिम समय में अपनी दोस्त से चैट पर बात की थी कि उसे मैडम से डर लगता है दोनों इकठे मर जाते है। पुलिस द्वारा जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया और परिवार के बयान पर बनती कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here