Home Haryana घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पति-पत्नी के शव, जाने मामला

घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पति-पत्नी के शव, जाने मामला

0
घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पति-पत्नी के शव, जाने मामला

हरियाणा –  अंबाला शहर के कमल विहार में पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ही शव मिले की खबर है।मृतकों की पहचान संजय जोशी व पत्नी पारुल जोशी के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है, क्योंकि पति की लाश घर के हॉल में पड़ी थी और पत्नी की बेड़रूम में लाश मिली है। वहीं घर में लगे CCTV भी टूटे हुए मिले है।

जानकारी के अनुसार महिला के परिजन कल शाम से महिला को फोन कर रहे थे, जिसका कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद महिला के परिजन जब घर पहुंचे तो दरवाजे बंद थे, दीवार फांदकर जब परिजन अंदर कमरों में दाखिल हुए तो घर के अंदर कमरे में संजय और उसकी पत्नी पारुल के शव पड़े थे। संजय की डेड बॉडी घर के हॉल में पड़ी थी और पारुल की डेड बॉडी बेडरूम में पड़ी थी।

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया है। मृतक महिला की मां ने बताया कि वह गत शाम करीब 8 बजे से फोन कर रहे थे जिसका जबाव नहीं मिल रहा था। जिसके बाद  यहां पर आए और तब उन्हें पता चला कि घर में शव पड़े हैं।  पुलिस हत्या मानकर मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here