Home National शहर के मशहूर बिल्डर को Goldy Brar ने फोन कॉल पर दी धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

शहर के मशहूर बिल्डर को Goldy Brar ने फोन कॉल पर दी धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

0
शहर के मशहूर बिल्डर को Goldy Brar ने फोन कॉल पर दी धमकी, मांगी 2 करोड़ की फिरौती

नई दिल्ली। शहर में बड़े-बड़े कारोबारियों को जान से मारने व फिरौती मांगने की धमकी भरी घटनाएं आए दिन सामने आती है। कई बार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गुर्गों का नाम सामने आता है तो कई बार उनके नाम से कई अन्य बदमाश भी वारदातों को अंजाम देते हैं। वहीं, साउथ वेस्ट दिल्ली में स्थित वसंत विहार के एक मशहूर बिल्डर को एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खतरनाक कनाडाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था, जिसे भारत और कनाडा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां वांटेड मानती हैं।
वहीं इस घटना के बाद बिल्डरों और बड़े व्यापारियों में डर का माहौल है। सबको ये दहशत सता रही है कहीं अगला कॉल उनके पास न आए।

मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी बराड़ की ओर से बिल्डर को सबसे पहले कॉल पर धमकी मिली फिर उसे व्हाट्सएप पर एक ऑडियो फाइल भेज कर पैसों की मांग की गई है। व्हाट्सएप पर आए ऑडियो फाइल में गोल्डी बराड़ की आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही है। घमकी के बाद बिल्डर ने पुलिस में इसकी शिकायत की और सारे सबूत उन्हें सौंप दिए। वहीं पुलिस वेरिफिकेशन में ये भी स्पष्ट किया गया है कि धमकी भरी आवाज गोल्डी बराड़ की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हर एक एंगल से जांच कर रही है, जिससे केस जल्द से जल्द सुलझ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here