Home Punjab>Ludhiana Punjab : सांप के काटने से 2 की दर्दनाक मौत

Punjab : सांप के काटने से 2 की दर्दनाक मौत

0
Punjab : सांप के काटने से 2 की दर्दनाक मौत

लुधियाना – सांप के काटने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फतेहवीर सिंह (9 महीने) और परमेश्वरी उर्फ मच्छर (48) के तौर पर हुई है। मृतक परमेश्वरी बिहार के गांव सुपौल का रहने वाला है। जानकारी मुताबिक पहला मामला बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके का है। फतेहवीर के दादा अकाली दल के वरिष्ट नेता हरजिंदर सिंह संधू ने बताया कि फतेहवीर अपने मां सोनमप्रीत कौर के साथ गद्दे पर सो रहा था।

तभी सांप ने बच्चे के कान पर डंस लिया। सोनमप्रीत जब उठी और उसने देखा कि बच्चे के कान से खून बह रहा है और सांप कमरे से बाहर जा रहा था। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरे मामले में सिधवां बेट के गांव कीड़ी भमाल में धान की बिजाई करने आए मजदूर परमेश्वरी को कमरे में सोते समय सांप ने काट लिया।

सुबह जब अचानक मालिक जगमीत सिंह उसे कमरे से उठाने गए तो उन्होंने देखा कि परमेश्वरी की मौत हो चुकी थी।  उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here