Home International भयानक हादसा : Bus पलटने से 7 की मौत, 37 घायल

भयानक हादसा : Bus पलटने से 7 की मौत, 37 घायल

0
भयानक हादसा : Bus पलटने से 7 की मौत, 37 घायल

नई दिल्ली – अमेरिका के मिसिसिपी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा मिसीसिपी में अंतरराज्यीय मार्ग- 20 पर उस वक्त हुआ, जब एक बस का टायर फट गया।

इसके बाद बस अपना संतुलन खो बैठी और जाकर खाईं में पलट गई। बस के पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य घायल हुए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई। जानकारी के अनुसार मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और उसकी 16 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों की पहचान उनकी मां ने की।

उन्होंने बताया कि अधिकारी अन्य मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बस वॉरेन काउंटी में बोविना के पास राजमार्ग से फिसलकर पलट गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया कि दुर्घटना टायर फटने की वजह से हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here