Home Punjab>Firozpur Punjab: केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े हवालाती, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

Punjab: केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े हवालाती, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

0
Punjab: केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े हवालाती, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः केंद्रीय जेल में पुरानी रंजिश को लेकर हवालातियों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि जेल में पहले से बंद सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा और 10 के करीब हवालातियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हवालाती रणजीत पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रणजीत गंभीर जख्मी हो गया। जिसके बाद तुरंत पुुलिस मुलाजिमों ने रणजीत को हवालातियों से छुड़वाया। गंभीर हालत रणजीत को सिविल अस्पतला फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी अनुसार रणजीत सिंह कुछ दिन पहले ही जीरा पुलिस की ओर से नाजायज हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे जेल में भेजा गया था। मामले में सामने आया है कि रणजीत सिंह की जेल में बंद कैदियों से कोई पुरानी रंजिश थी। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते जेल में बंद सुखप्रीत सिंह बुड्ढा और 10 के करीब अन्य कैदियोंके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखप्रीत सिंह बुड्ढा एक गैंगस्टर भी है जिस पर 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here