Jalandhar News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, देहात में थाना सिटी नकोदर पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को महिला नीलम कुमारी से लूट की वारदात को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को नीलम ने शिकायत दी थी वह लड़की के साथ देर रात घर जा रही थी। इस दौरान 3 लुटेरे दातर के बल उससे 7 हजार की नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित ऊर्फ बच्चा पुत्र कश्मीर सिंह वासी आजाद नगर नकोदर और लकी ऊर्फ ड़ाकू पुत्र मंगी वासी गांव मालड़ी के रूप में हुई है। लक्की पर पहले 6 मामले दर्ज है, जबकि रोहित पर एक मामला दर्ज है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की साथी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएघा। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक बरामद कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *