जालंधरः गांव शंकर के मेन रोड स्थित एक पैलेस के सामने कैंटर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में लड़की की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हुआ है।मृतक युवती की पहचान पूजा और घायल युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। दूसरी तरफ शंकर चौकी इंजार्च हरजीत सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से आकाश और पूजा दोनों बाइक पर सवार होकर नकोदर में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक टैंकर की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है। परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जाएगी।
Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे युवक-युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो