Home Punjab>Amritsar पंजाबः Hospital के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

पंजाबः Hospital के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

0
पंजाबः Hospital के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर के छेहरटा से अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर विवाद होने का मामला सामने आया है। इस विवाद के चलते अस्पताल के मालिक पर शराब के ठेकेदारों के करिंदो को बुलाकर धमकियां देने ओर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना का छेहरटा के समूह संगठनों ने विरोध किया ओर इसके खिलाफ संघर्ष करने का एलान किया है।

जानकारी देते हुए पीड़ित कार ऑटो डीलर एवं क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने बताया कि क्षेत्र में काम करने वाले लॉर्ड मोटर के मालिक को अस्पताल प्रशासन की ओर से धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। छेहरटा के दुकानदारों और संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें इन्साफ न मिला तो बाज़ार बंद करके धरना प्रर्दशन किया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी से बाताया कि दोनों पक्षों द्वारा शिकायतें मिली है। हम इस मालमे में जांच कर रहै हैं। इस मामले में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here