Home Government News>Punjab Govt Punjab: महिलाओं को सरकार ने दी Good News

Punjab: महिलाओं को सरकार ने दी Good News

0
Punjab: महिलाओं को सरकार ने दी Good News

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर, बरनाला और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में महिलाओं के लिए 3 मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए गए। जिसमें कुल 1223 महिलाओं को रोजगार के लिए चुना गया। इस संबंध में पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन मेगा प्लेसमेंट कैंपों में 2829 महिलाओं ने भाग लिया था। शिविरों में 41 नियोक्ताओं ने भाग लिया और 1223 उम्मीदवारों को नौकरी के लिए चुना गया। इन शिविरों में, माइक्रोसॉफ्ट और IBS ने डिजिटल कौशल विकास के लिए 100 से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया है। उनका कहना है कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here