Home Breaking News विदेश में पंजाबी दुकान मालिक की गोलियां मारकर हत्या

विदेश में पंजाबी दुकान मालिक की गोलियां मारकर हत्या

0
विदेश में पंजाबी दुकान मालिक की गोलियां मारकर हत्या

कपूरथला : शिकागो शहर में एक अमेरिकी मूल के काले व्यक्ति ने शराब की दुकान के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नवीन सिंह (50) पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कूका तलवंडी हाल निवासी नडाला (कपूरथला) के तौर पर हुई है। स्थानीय जिले के पूर्व प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नडाला जत्थेदार सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो में रह रहा था और वहां उनका अपना स्टोर था।

उन्होंने बताया कि अमेरिका में बीती रात करीब 10:30 बजे वह घर जाने के लिए स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था।इसी दौरान अमेरिकी मूल का एक व्यक्ति सामान लेने आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और इसी दौरान उसने नवीन सिंह पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और स्टोर को सील कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here