Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : थाने के बाहर बाइक सवार लुटेरों ने महिला से झपटी बालियां

Jalandhar : थाने के बाहर बाइक सवार लुटेरों ने महिला से झपटी बालियां

0
Jalandhar : थाने के बाहर बाइक सवार लुटेरों ने महिला से झपटी बालियां

जालंधर,ENS – थाना मकसूदां के सामने बाइक सवार 2 लुटेरे एक्टिवा से उतरी महिला की दोनों बालियां झपट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने हैल्मेट पहन रखे थे, जो विधिपुर की तरफ फरार हो गए।दिवेश कपूर निवासी शिव नगर ने बताया कि उनकी माता राम कपूर बेटी के साथ अस्पताल में किसी रिश्तेदार का पता लेने गए थे।

रास्ते में बेटी ने सूट खरीदने की बात कही तो उन्होंने अपनी एक्टिवा थाना मकसूदां के सामने रोक ली। जैसे ही राम कपूर एक्टिवा से उतरी तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों में से एक ने राम कपूर की दोनों बालियां झपट ली। महिला ने शोर भी मचाया। जिसके बाद लुटेरे विधिपुर फाटक की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई साहिब सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके एफआईआर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here