Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : नहीं रुक रही बाइक चोरी: एक ही जगह से एक ही दिन में 2 मोटरसाइकिल चोरी, देखें CCTV

Jalandhar : नहीं रुक रही बाइक चोरी: एक ही जगह से एक ही दिन में 2 मोटरसाइकिल चोरी, देखें CCTV

0
Jalandhar : नहीं रुक रही बाइक चोरी: एक ही जगह से एक ही दिन में 2 मोटरसाइकिल चोरी, देखें  CCTV

जालंधर,ENS : शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है और आए दिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खुल रही है। शुक्रवार के दिन भगत सिंह चौक के पास चड्डा मोबाइल हाउस के पास चोर एक ही दिन में दो बाइक चोरी कर ले गए।

दुर्गा कालोनी अलीपुर, मीठापुर के रहने वाले अजय ने बताया की रोजाना की तरह काम के दौरान बाइक को पार्किंग में लगाकर चला गया था और वापस लौटा तो बाइक नही थी। उसी तरह बस्ती गुंजा के रहने वाले नवदीप ने बताया की वह बाइक पर आया था।

वह बाइक को जगदम्बे पार्क फगवाड़ा गेट के निकट खड़ी करके दुकान में चला गया वापस लौटा तो नहीं थी। दोनों मामले में पता अलग अलग समय दो चोर बाइक ले गए और दोनों मामलों शिकायतें पीड़ितों ने संबंधित थानों की पुलिस को दे चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here