पंजाबः शहर में पहले डॉग पार्क की बड़ी मुश्किलें, नोटिस जारी, जाने मामला 

लुधियानाः जिले में बने पहले डॉग पार्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में इस डॉग पार्क का उद्घाटन किया गया था। जो कुछ समय बाद ही विवादों में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के निवासी ने इस कैफे के खिलाफ नोटिस भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट में कोई भी कॉमर्शियल कैंटीन नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई जवाब नहीं आया तो वे विजिलेंस और एनजीटी को सूचित करेंगे। इस संबंध में जब हलका विधायक गुरप्रीत गोगी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। उन्होंने जो कुछ भी किया है वह कानून के मुताबिक है।’ वो लोग चाहें तो एनजीटी और कोर्ट जा सकते हैं। दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *