Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरकारी स्कूल से गेहूं चोरी करता आरोपी काबू

Jalandhar News: सरकारी स्कूल से गेहूं चोरी करता आरोपी काबू

0
Jalandhar News: सरकारी स्कूल से गेहूं चोरी करता आरोपी काबू

जालंधरः सरकारी स्कूल से गेहूं चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के दौरान इस्तेमाल किया बाइक भी पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। थाना बिलगा के सब इंस्पैक्टर राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई विजय कुमार पुलिस टीम के साथ गांव गोरिसा निहाल मौजूद थी। तभी अमर कौर ईटीटी टीचर सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव गोरसिया निहाल थाना बिलगा ने शिकायत दी। जिसके बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ गगना निवासी गोरसिया निहाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी चुराए गए गेहूं और चावल को कहां बेचता था इसका भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here