Home National श्रद्धांजलि सभा में हुई जमकर फायरिंग, वीडियो वायरल

श्रद्धांजलि सभा में हुई जमकर फायरिंग, वीडियो वायरल

0
श्रद्धांजलि सभा में हुई जमकर फायरिंग, वीडियो वायरल
आराः बिहार के आरा से अजब मामला सामने आया है। जहां पार्टी नहीं बल्कि श्रद्धांजलि सभा में जमकर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सभा में सैकड़ों राउंड गोलियां चलाईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला आरा के बिहिया थाना क्षेत्र के भीम पट्टी बेलवनिया गांव का है। वीडियो में दिख रहा है कि भोजपुरी गायक टुनटुन यादव गाना गा रहे हैं। मंच पर ही कुछ लड़कियां डांस कर रही हैं। तभी रायफल लहराते हुए कुछ लोग मंच पर आते हैं हवा में फायरिंग शुरू कर देते हैं। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, मंच पर मौजूद डांसर कान पकड़ते हुए किनारे चली गईं। हालांकि, गायक टुनटुन यादव की मौजूदगी दिख रही है। उनके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, उनमें दो लड़के ताबड़तोड़ फायरिंग पर फायरिंग किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव में ही कुछ दिनों पहले जगबली यादव का निधन हुआ था। श्रद्धांजलि सभा में इस तरह का कार्यक्रम रखा गया था। फायरिंग का जो वीडियो आया है उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे स्टेज पर दो युवक हाथ में बंदूक लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। स्टेज पर कुछ डांसर्स भी थीं। अगर फायरिंग के दौरान थोड़ी सी चूक होती तो किसी की जान भी जा सकती थी। इससे पहले कई बार फायरिंग में अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। यह घटना 13 सितंबर 2024 की रात की बताई जा रही है। जब कार्यक्रम में एक गायक की प्रस्तुति के दौरान कुछ व्यक्तियों की ओर से खतरनाक तरीके से अवैध फायरिंग की गई। लिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और फायरिंग में शामिल अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम, लाउडस्पीकर अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत बिहिया थाने में कांड दर्ज किया है। साथ ही आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात भर फायरिंग होती रही। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, अपने आप में बड़ा सवाल है। इन सबके बीच, पुलिस का दावा है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। जबकि 112 पेट्रोलिंग के जमाने में इस तरह की जानकारी नहीं होना भी सवाल खड़ा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here