Home Haryana Haryana Election Update: भाजपा ने जारी किया चुनाव संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं को लेकर किए कई वादे

Haryana Election Update: भाजपा ने जारी किया चुनाव संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं को लेकर किए कई वादे

0
Haryana Election Update: भाजपा ने जारी किया चुनाव संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं को लेकर किए कई वादे

हरियाणाः Haryana Elections, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा ने रोहतक में इसे जारी किया। इसमें 20 सूत्रीय कार्यक्रम रखे गए हैं। संकल्प पत्र के अनुसार, प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये महीना देगी। इसके अलावा, 2 लाख लोगों को रोजगार और हरियाणां के अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण देगी।

इसके अलावा, चिरायु आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख तक मुफ्त इलाज इलाज भाजपा सत्ता में आने पर देगी। संकल्प में भाजपा ने 24 फसलों पर एमएसपी पर खरीद, हर जिले में ओलंपिक खेल नर्सरी, आईएमटी खरखोदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण, प्रति शहर 50000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन। महिलाओं को 500 रुपये सिलेंडर,पिछड़े वर्ग के लिए कल्याण बोर्ड, रेपिड रेल सेवा सहित कुल 20 वादे किए गए हैं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह,‌ कुलदीप बिश्नोई ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, सुधा यादव, अशोक तंवर भी पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here