Home Breaking News शराब के शौकिनों के लिए खुशखबरी! सस्ती होगी शराब

शराब के शौकिनों के लिए खुशखबरी! सस्ती होगी शराब

0
शराब के शौकिनों के लिए खुशखबरी! सस्ती होगी शराब

नई दिल्लीः शराब के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही शराब की कीमतों को अब लगाम लग सकती है। आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार ने एक नई शराब नीति तैयार की है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य की नई शराब नीति को मंजूरी दी गई है।इस नई नीति में राज्य सरकार ने सभी ब्रांड की शराब की कीमतों को कम कर दिया है। नए नियम लागू होने के बाद आंध्र प्रदेश में लोग सिर्फ 99 रुपये में किसी भी ब्रांड की शराब खरीद सकेंगे। यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होने वाले हैं। आंध्र प्रदेश सरकार का कहना है कि उसने नई शराब नीति तैयार करने में क्वालिटी, क्वांटिटी और अफोर्डेबिलिटी को सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

इस नई नीति में कई अन्य बड़े बदलाव भी किए गए हैं। जैसे कि अब प्रदेश में शराब की दुकानों को लॉटरी सिस्टम से 2 साल के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। सरकार ने साथ ही इन दुकानों के खुलने के समय को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई शराब नीति में लाइसेंस पाने के लिए 2 लाख रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा, जो रिफंडेबल नहीं होगा।

नायडू सरकार का मानना है कि नई शराब नीति के लागू होने से आंध्र प्रदेश के राजस्व में करीब 2 हजार करोड़ रुपये का जबरदस्त इजाफा होगा. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सरकार को लगता है कि नई नीति से राज्य में अपराधों को काबू करने में भी मदद मिलेगी. इस बदलाव से राज्य में शराब की तस्करी पर भी लगाम लगने की उम्मीद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here