Punjab News: दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में घर से गहने और नकदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में घर से गहने और नकदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः शहर के पॉश रिहायशी इलाके आनंद बिहार कॉलोनी में दोपहर के वक्त चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार चोर कुछ घंटों से बंद पड़े घर में घुसकर सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शाम महाजन के पड़ोसी ने बताया कि दिन दहाड़े रिहायशी इलाके में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जोकि बेहद निंदनीय है।

इस घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। शाम महाजन ने कहा कि मैं सुबह घर से किसी काम से गया था और जब दोपहर को घर आया तो देखा कि चोर द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि घर से 50 हजार रुपये नकदी और सोने के आभूषण गायब थे।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें घर में चोरी की सूचना मिली थी कि चोर ने घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द चोर को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here