Jalandhar News: व्यक्ति को झांसे में लेकर Cyber ठगों ने करवाए 78 हजार ट्रांसफर

0
Jalandhar News: व्यक्ति को झांसे में लेकर Cyber ठगों ने करवाए 78 हजार ट्रांसफर

जालंधरः साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके खाते से 78 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जांच के बाद थाना कैंट की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान यूपी निवासी अजय सिंह, दमबरुदर मुंडा, गुलजाह और यदाला के रूप में हुई है। शिकायत में दीप नगर निवासी विक्रमपाल ने बताया कि उसको एक अज्ञात नंबर से फोन आया और उसे बातों में फंसा लिया और एक लिंक भेज दिया। जिसको क्लिक करते ही उनके खाते से 78 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here