Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी के Suicide मामले में तीन 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ी के Suicide मामले में तीन 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः बुढनवाल गांव में कबड्डी खिलाड़ी के सुसाइड मामले थाना शाहकोट की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचाान रमन, उसकी पत्नी कुलदीप कौर उर्फ ज्योति और उसकी मां प्रकाश कौर पत्नी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। तीनों पर मृतक के पिता केवल सिंह निवासी गांव बुढनवाल ने दर्ज शिकायत में परेशान करने के आरोप लगाए थे।

थाना शाहकोट के एसएचओ अमन सैनी ने कहा कि गुरविंदर का अपने पुलिस मुलाजिम दोस्त रमन के घर काफी आना जाना था। बीते दिन गुरविंदर रमन के घर गया था। इस दौरान उसका रमन की पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर बहस हुई और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसे लेकर ज्योति, रमन और सास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए गुरविंदर को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। घर आकर गुरविंदर ने अपने परिवार को बताया कि पुलिस ने उसे काफी परेशान किया और उसकी कोई गलती नही थी। इस दौरान जब रात में गुरविंदर की मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद खिड़की से देखा तो गुरविंदर फंदे से लटका हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here