जालंधरः कॉलेज फीस जमा करवाने जा रहे एक युवक को 4 लुटेरों ने घेर कर उससे 25 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। जानकारी देते कुणाल कुमार निवासी नंदनपुर रोड न्यू ज्वाला नगर ने बताया कि दोपहर 2 बजे वह कालेज की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह मकसूदां सब्जी मंडी के पास राधा स्वामी डेरे के पास कच्ची सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आए एक युवक ने उसे रोका और पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसके 3 साथी भी वहां पहुंच गए और उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके जेब से 25 हजार रुपए निकाल लिए जो उससे कालेज फीस के लिए रखे थे।