Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: Snatching की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः शहर में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदी वासी गांव अमहदपुर छन्ना थाना सुल्तानपुर लोधी कपूरथला जो कि इंद्रा कालोनी नकोदर जालंधर का रहने वाला है। जो कई वारदातों में शामिल था। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी को मॉडल टाउन स्थित केएफसी के पास गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लुटेरों से एक मोटरसाइकिल और 4 सोने की बालियां भी बरामद की गई है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिवीडन नंबर-6 जालंधर में केस दर्ज किया गया है।

इसी तरह थाना डिवीडन बस्ती बावा खेल की पुलिस ने स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। उनके कब्जे से एक स्कूटर, मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। दोनों आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी वासी गांव धवनके निशान थाना सदर कपूरथला और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी गांव धवनके जगीर थाना सदर कपूरथला के रूप में हुई है। गुरप्रीत के खिलाफ एक केस चल रहा है, जबकि मनप्रीत के खिलाफ 5 केस पहले से है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here