Home National Election की तैयारियों के बीच INLD Candidate की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मेें भर्ती

Election की तैयारियों के बीच INLD Candidate की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मेें भर्ती

0
Election की तैयारियों के बीच INLD Candidate की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल मेें भर्ती

हरियाणाः हरियाणा के डबवाली विधानसभा क्षेत्र से इनेलो कैंडिडेट और पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पोते आदित्य देवीलाल चौटाला की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके चलते उन्हें रात में ही संगरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को देखते उन्हें हनुमानगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदित्य चौटाला की हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी हार्ट बीट और ईसीजी में भी दिक्कत है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पथरी की भी समस्या है। इसके चलते पेशाब में रुकावट आ रही है। आदित्य चौटाला जल्द ही ठीक हो जाएंगे लेकिन उन्हें कुछ दिन आराम करना होगा। आदित्य चौटाला हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here