Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: अब तक 23,206 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab Flood: अब तक 23,206 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया

Mahabir
Last updated: September 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी है, जिससे 33 और गाँव तथा 133 और लोग प्रभावित हुए हैं और 6988 हेक्टेयर फसलों का नुकसान दर्ज किया गया है।

Contents
  • 15 जिलों में मौतों की कुल संख्या 52 हो गई
  • वर्तमान समय में 119 राहत शिविर चालू
  • 76 हेक्टेयर फसल का नुकसान दर्ज किया
  • 22 जिलों के कुल 2097 गाँव बाढ़ से प्रभावित
  • राज्य में प्रभावित आबादी 3,88,092 तक पहुँच गई

Many areas of Delhi are flooded with water

15 जिलों में मौतों की कुल संख्या 52 हो गई

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य के 22 जिलों में प्रभावित गाँवों की कुल संख्या 2097 हो गई है और प्रभावित आबादी 3,88,092 तक पहुँच गई है। राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लुधियाना में एक और व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जिससे 15 जिलों में मौतों की कुल संख्या 52 हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पठानकोट में तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए श्री मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 191 और लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया, जिससे अब तक बचाए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 23,206 हो गई है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 5581 लोगों को गुरदासपुर में सुरक्षित निकाला गया है, जबकि फाज़िल्का में 4254, फिरोज़पुर में 4012, अमृतसर में 3260, होशियारपुर में 1616, कपूरथला में 1428, पठानकोट में 1139, बरनाला में 738, जालंधर में 511, मानसा में 178, मोगा में 155, रूपनगर में 313 और तरन तारन ज़िले में 21 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

वर्तमान समय में 119 राहत शिविर चालू

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में वर्तमान समय में 119 राहत शिविर चालू हैं, जिनमें 5521 लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय फाज़िल्का में 14 शिविरों में 2946 लोग, बरनाला में 43 शिविरों में 638 लोग, होशियारपुर में 4 शिविरों में 921 लोग, मोगा में 3 शिविरों में 155 व्यक्ति, मानसा में 1 शिविर में 15 प्रभावित, अमृतसर में 16 शिविरों में 51 व्यक्ति, फिरोज़पुर में 5 शिविरों में 202 व्यक्ति, गुरदासपुर में 13 शिविरों में 10 व्यक्ति, जालंधर में 18 शिविरों में 453 व्यक्ति, लुधियाना में 1 शिविर में 47 व्यक्ति और संगरूर में 1 शिविर में 83 प्रभावित व्यक्ति रह रहे हैं।

फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी साझा करते हुए श्री मुंडियां ने बताया कि 18 जिलों में अब तक कुल 1,91,926.45 हेक्टेयर फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जबकि यह आँकड़ा बीते कल लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर था। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में सबसे अधिक 40,169 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Punjab Flood Alert
Punjab Flood

76 हेक्टेयर फसल का नुकसान दर्ज किया

इसी तरह अमृतसर में 27,154 हेक्टेयर, फाज़िल्का में 19,037 हेक्टेयर, कपूरथला में 17,574 हेक्टेयर, पटियाला में 17,404 हेक्टेयर, फिरोज़पुर में 17,257 हेक्टेयर, तरन तारन में 12,828 हेक्टेयर, मानसा में 12,207 हेक्टेयर, होशियारपुर में 8322 हेक्टेयर, संगरूर में 6560 हेक्टेयर, जालंधर में 4800 हेक्टेयर, पठानकोट में 2442 हेक्टेयर, मोगा में 2240 हेक्टेयर, एस.ए.एस. नगर में 2000 हेक्टेयर, रूपनगर में 1080 हेक्टेयर, बठिंडा में 586.79 हेक्टेयर, एस.बी.एस. नगर में 188.3 हेक्टेयर और लुधियाना में 76 हेक्टेयर फसल का नुकसान दर्ज किया गया है।

22 जिलों के कुल 2097 गाँव बाढ़ से प्रभावित

उन्होंने बताया कि 9 सितम्बर तक 22 जिलों के कुल 2097 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित गाँवों की संख्या के मामले में सबसे अधिक गाँव गुरदासपुर ज़िले में प्रभावित हुए हैं, जिनकी संख्या 329 है। इसी तरह अमृतसर में 196 गाँव, होशियारपुर में 208 गाँव, कपूरथला में 145 गाँव, जालंधर में 93 गाँव, लुधियाना और फाज़िल्का में 86-86 गाँव और फिरोज़पुर में 108 गाँव प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा संगरूर के 107 गाँव, पटियाला में 133 गाँव, पठानकोट में 88 गाँव और मानसा में 95 गाँव प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि बरनाला में 121, तरन तारन में 70, रूपनगर में 66, मोगा में 52, फरीदकोट में 15, बठिंडा में 21, एस.ए.एस. नगर में 15, एस.बी.एस. नगर में 28, मालेरकोटला में 12 और ज़िला श्री मुक्तसर साहिब में 23 गाँव प्रभावित हुए हैं।

Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas
Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas

राज्य में प्रभावित आबादी 3,88,092 तक पहुँच गई

राजस्व मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में प्रभावित आबादी 3,88,092 तक पहुँच गई है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गुरदासपुर में 1,45,000 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। इसी तरह अमृतसर में 1,36,105, फिरोज़पुर में 38,614, फाज़िल्का में 25,037, एस.ए.एस. नगर में 14,000, पठानकोट में 15,503, कपूरथला में 5728, होशियारपुर में 2785, जालंधर में 1970, बरनाला में 1451 व्यक्ति, मोगा में 800, रूपनगर में 778, मानसा में 178, संगरूर में 83 और ज़िला तरन तारन में 60 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की 18 टीमें, SDRF की 2 टीमें, सेना के 21 कॉलम, 2 सेक्शन और 1 इंजीनियर टास्क फोर्स तैनात है। भारतीय वायुसेना और सेना के लगभग 30 हेलीकॉप्टर बचाव कार्यों में मदद कर रहे हैं। BSF की यूनिटें फिरोज़पुर क्षेत्र में बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। इसके अलावा वर्तमान राहत कार्यों में 178 नावें शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Afghanistan national cricket team: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, एशिया कप शुरू, पढ़ें मैच से जुड़े पल-पल का अपडेट
Next Article Punjab Flood: प्रधान मंत्री की राहत पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों पर एक “निर्दयी मज़ाक”: चीमा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.