होशियारपुरः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गोविंद राय गोल्डी उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कस्बा हाजीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि बीते दिन गांव सुनेरा निवासी कुलदीप पुत्र नवराज मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मुकेरियां की ओर जा रहा था, जब वह पटियाल स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे 4 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इसी बीच मोटरसाइकिल चालक नवराज खुद को बचाने के लिए गांव पटियाल की ओर मुड़ गया और उसकी मोटरसाइकिल पलट गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान हमलावरों ने गोविंद राय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *