मंदिर के दर्शन करके लौट रहे परिवार के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0
मंदिर के दर्शन करके लौट रहे परिवार के 7 लोगों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

गाड़ी को कटर से काट कर शवों को निकाला बाहर

साबरकांठाः श्यामला जी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार के थे, जो मंदिर के दर्शन करके अहमदाबाद लौट रहे थे। घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे गुजरात के साबरकांठा में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसा होने का कारण कार की तेज स्पीड और ड्राइवर को नींद का झपकी लगना है। अचानक नींद का झटका लगने से आगे चल रहा ट्रक नजर नहीं आया और कार सीधे ट्रक में घुस गई। साबरकांठा SP विजय पटेल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक में पीछे से टक्कर के कारण कार आगे से बुरी तरह पिचक गई। भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसलिए कटर से काट कर शवों को निकाला गया। कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी, इसलिए इतनी जोरदार टक्कर हुई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। साबरकांठा थाना पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here