Punjab News: ट्रक और ट्राली की टक्कर में एक की मौत, हाइवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रक और ट्राली की टक्कर में एक की मौत, हाइवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

होशियारपुर: कस्बा भूंगा में आज सुबह ट्रक और ट्राली की टक्कर में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दसूहा से होशियारपुर आ रहे सेब से भरे ट्रक की लड़की से भरी ट्राली के साथ टक्कर हो गई। घटना में ट्राली पर ट्रक पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

वहीं पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुला कर ट्रक को साइड करवा दिया है। जबकि हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here