Jalandhar News : सिविल अस्पताल में 6 नई डायलिसिस मशीनें हुई शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

0
Jalandhar News : सिविल अस्पताल में 6 नई डायलिसिस मशीनें हुई शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

जालंधरः सिविल अस्पताल में किडनी के रोगियों के लिए छह नई डायलिसिस मशीनों को शुरू कर दिया गया है, हालांकि इनका ट्रायल हो चुका है। इन मशीनो को शुरू होने से अब रोज 12 किडनी रोगियों का डायलिसिस हो सकेगा। द हंस फाउंडेशन की तरफ से मरीजों को फ्री सेवा दी जा रही है और पदाधिकारी आज डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है।

आपको बता दें कि सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोज 1500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में किडनी रोगीयों का सिविल अस्पताल के यूनिट में डायलिसिस होता है। सिविस अस्पताल में पहले तीन मशीनें लगी थी और मरीजों को वेटिंग में रहना पड़ता था, लेकिन अब 6 मशीनें होने से रोज 12 मरीजों इसका फायदा उठा पाएंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here